Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, सात घायल

Giridih: देवरी थाना क्षेत्र के देवरी–देवघर मुख्य मार्ग पर फतेहपुर के पास श्रद्धालुओं से भरी एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे...

Giridih: देवरी थाना क्षेत्र के देवरी–देवघर मुख्य मार्ग पर फतेहपुर के पास श्रद्धालुओं से भरी एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन सड़क से करीब 10 फीट दूर पलट गया.

हादसे में सात लोग घायल

इस भीषण दुर्घटना में स्कॉर्पियो में सवार सभी सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर के बाद वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

Also Read: स्टेट बार काउंसिल चुनाव: TA-DA की बंदरबाँट और वित्तीय अनियमितता बने बड़े मुद्दे, पुराने चेहरों की साख दांव पर

ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए घायल

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा.

नवादा से देवघर जा रहा था परिवार

बताया जा रहा है कि बिहार के नवादा जिले से एक ही परिवार के सात लोग देवघर में मुंडन संस्कार कराने जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *