कोडरमा: नावाडीह में गोड्डा-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव को मिली मंजूरी

Koderma: जिले के मरकच्चो प्रखंड क्षेत्र के साथ-साथ पड़ोसी जिला गिरिडीह के धनवार प्रखंड वासियो के लिए अब दिल्ली जाना आसान होगा....

Koderma
ट्रेन ठहराव को मिली मंजूरी

Koderma: जिले के मरकच्चो प्रखंड क्षेत्र के साथ-साथ पड़ोसी जिला गिरिडीह के धनवार प्रखंड वासियो के लिए अब दिल्ली जाना आसान होगा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली की ट्रेन की ठहराव नावाडीह रेलवे स्टेशन पर कराने की मांग को स्वीकृति दे दी है. दरअसल, कोडरमा सासंद सह केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर गोड्डा नई दिल्ली की ट्रेन का ठहराव नावाडीह रेलवे स्टेशन पर कराने को लेकर मांग की थी, जिसे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वीकृति दे दी है.

मुखिया व दक्षिणी जिला परिषद सदस्य ने की थी केंद्रीय मंत्री से ट्रेन के ठहराव की मांग

बता दें, कि स्थानीय मुखिया वैजयंती देवी व दक्षिणी जिला परिषद सदस्य गुड़िया यादव द्वारा लगातार केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से नावाडीह रेलवे स्टेशन पर गोड्डा नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की गई थी. इसके बाद कोडरमा सांसद सह केंद्रीय मंत्री द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की गई थी.

ट्रेन के ठहराव से ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी की लहर

कोडरमा गिरिडीह रेलखंड स्थित नावाडीह रेलवे स्टेशन पर गोंडा नई दिल्ली एक्सप्रेस ठहराव की स्वीकृति हो जाने से आसपास के जिले के लोगों को काफी सुविधा उपलब्ध होगी. अब लोगों को नई दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने हेतु कोडरमा, हजारीबाग रोड या परसाबाद नहीं जाना होगा. इस ठहराव से ग्रामीण क्षेत्रों में काफी खुशी की लहर दौड़ गई है. वहीं लोगों ने स्थानीय सांसद अन्नपूर्णा देवी का आभार व्यक्त किया है.

आभार व्यक्त करने वालों में राजकुमार यादव, बसंत साव, रंजीत सिंह, बेदू साव, शंभू सिंह, रामचंद्र यादव, पोखराज गुप्ता,नवीन सिंह,प्रयाग महतो, सकलदेव यादव, विजय यादव, पवन यादव, हीरालाल यादव, महावीर प्रसाद वर्मा, जनार्दन यादव, रवीन्द्र पांडेय, शंकर यादव, बासुदेव यादव, सुरेश दास समेत प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों के नाम शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: रांची: मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक का कान दांत से काटकर किया अलग

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *