वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अनुशंसा पर पलामू के चार प्रखंडों में नए कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त

Palamu: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री सह छतरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर की अनुशंसा के आलोक में पलामू जिले के लिए एक बड़ी...

Palamu: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री सह छतरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर की अनुशंसा के आलोक में पलामू जिले के लिए एक बड़ी संगठनात्मक घोषणा की गई है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के झारखंड प्रभारी के. राजू के निर्देशानुसार तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश द्वारा पार्टी की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है. जारी अधिसूचना के तहत पलामू जिले के चार प्रखंडों में नए अध्यक्षों की जिम्मेदारी तय की गई है. इसमें छतरपुर प्रखंड के लिए मोहन जायसवाल, पाटन प्रखंड के लिए जैनुल सिद्दीकी, पंडवा प्रखंड के लिए मेघनाथ महतो और नौडिहा बाजार प्रखंड के लिए संतोष पाठक को प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

नवनियुक्त अध्यक्षों को दी गई बधाई, संगठन मजबूत करने का संकल्प

पलामू के इन चारों प्रखंडों में नए अध्यक्षों के मनोनयन की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. चारों प्रखंड अध्यक्षों के बनाए जाने पर क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. चारों नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से वित्त मंत्री, झारखंड प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे. सभी अध्यक्षों ने एकजुटता के साथ संकल्प लिया कि वे पूरी मजबूती के साथ कांग्रेस पार्टी को निचले और जमीनी स्तर तक स्थापित करेंगे.

ALSO READ: रांची: मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक का कान दांत से काटकर किया अलग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *