Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची में गर्ल्स हॉस्टल की छात्रा की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी

  – लालपुर के लोहारा कोचा में घटना, हादसा या आत्महत्या,हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस Ranchi: राजधानी के लालपुर थाना...

 

– लालपुर के लोहारा कोचा में घटना, हादसा या आत्महत्या,हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित लोहारा कोचा में एक गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हादसे का है या आत्महत्या का, जिसे लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवती मूल रूप से पश्चिम बंगाल के आसनसोल की रहने वाली थी और रांची में रहकर पढ़ाई कर रही थी. वह लोहारा कोचा स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. हादसा या आत्महत्या, दोनों ही बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

परिजनों के रांची पहुंचने के बाद ही शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा:

इधर, पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि परिजनों के रांची पहुंचने के बाद ही शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, ताकि आगे की प्रक्रिया विधिवत पूरी की जा सके. घटना के बाद हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं में दहशत का माहौल है. वहीं, पुलिस आसपास के लोगों और हॉस्टल प्रबंधन से भी पूछताछ कर रही है, ताकि घटना की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *