Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले में गुरुवार को वज्रपात की चपेट में आने से अलग-अलग दो घटनाओं में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल चाईबासा में चल रहा है. घायल होने वालों में मंझारी थाना क्षेत्र के लुपुंगहातु निवासी विक्रम चांपिया (30) और दूसरी घटना में पांड्रासाली ओपी क्षेत्र के कुमार लोटा गांव निवासी सूरजमुखी कालुंडिया (26) शामिल है.
घर के पास पेड़ पर गिरी बिजली
घायल विक्रम चांपिया ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे तेज बारिश होने लगी. वह अपने परिवार के साथ घर के बरामदे पर बैठा था. इस दौरान अचानक तेजी से बिजली का गर्जन हुआ और घर के पास एक पेड़ पर बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर वह घायल हो गया. हालांकि, परिवार के अन्य लोग बाल-बाल बच गये.

वहीं, दूसरी घटना में सूरजमुखी कालुंडिया घर से दुकान सामान खरीदने जा रही थी. इस दौरान रास्ते में उसके कुछ दूरी पर बिजली गिर गयी, जिससे वह चपेट में आ गयी.
यह भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन 29 जून को सौंपेंगे 1,018 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र, प्रमाणपत्रों की जांच 18 से
