UPSC CSE Prelims 2026 Result का इंतजार खत्म होने वाला, कभी भी जारी हो सकता है परिणाम

Delhi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) 2026 का परिणाम जारी कर सकता है. परीक्षा...

Delhi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) 2026 का परिणाम जारी कर सकता है. परीक्षा में शामिल हुए लगभग 5.49 लाख अभ्यर्थी अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे.

कब जारी होगा UPSC Prelims 2026 Result?

UPSC की ओर से रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि आयोग आज किसी भी समय परिणाम जारी कर सकता है. फिलहाल वेबसाइट पर रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिस उपलब्ध नहीं है.

ऐसे चेक करें UPSC CSE Prelims 2026 का रिजल्ट

  • UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर मौजूद Result सेक्शन पर क्लिक करें.
  • UPSC CSE Prelims Result 2026 लिंक को खोलें.
  • स्क्रीन पर रिजल्ट की PDF फाइल दिखाई देगी.
  • PDF में अपना रोल नंबर सर्च करें.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

24 मई को आयोजित हुई थी परीक्षा

UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन 24 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. परीक्षा में करीब 5.49 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था. प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल होने का मौका मिलेगा.

Read Also: झारखंड की जेलों में बढ़ेगी सुरक्षा, मोबाइल डिटेक्शन के लिए लगेंगे नॉन-लीनियर जंक्शन डिटेक्टर

933 पदों पर होगी नियुक्ति

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय राजस्व सेवा (IRS) समेत कुल 933 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आयोग रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी करेगा, जिसके आधार पर अगले चरण के लिए उम्मीदवारों का चयन होगा.

दो पालियों में हुई थी परीक्षा

प्रीलिम्स परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी. पहला पेपर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया गया. परीक्षा कुल 400 अंकों की थी, जिसमें दो पेपर शामिल थे और प्रत्येक पेपर 200 अंकों का था.

आंसर-की पहले ही हो चुकी है जारी

UPSC ने प्रारंभिक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 28 मई 2026 को जारी की थी. उम्मीदवारों को 30 मई तक आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया था. अब सभी अभ्यर्थियों की निगाहें रिजल्ट पर टिकी हुई हैं, जो जल्द जारी होने की उम्मीद है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *