झारखंड की जेलों में बढ़ेगी सुरक्षा, मोबाइल डिटेक्शन के लिए लगेंगे नॉन-लीनियर जंक्शन डिटेक्टर

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य की जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को बेहद मजबूत, हाई-टेक और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा...

AI IMAGE

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य की जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को बेहद मजबूत, हाई-टेक और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गढ़वा जिले के नवनिर्मित उपकारा (नगर उंटारी) और गुमला के मंडल कारागार के विस्तारित हिस्से में आधुनिक सुरक्षा उपकरणों के खरीददारी के लिए 16.86 करोड़ रूपया की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है.

नवनिर्मित उपकारा, नगर उंटारी (गढ़वा) में 9.39 करोड़ से लगेंगे 324 CCTV और अत्याधुनिक स्कैनर

गढ़वा जिले के नवनिर्मित उपकारा, नगर उंटारी की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 9.39 करोड़ रूपया मंजूर किए गए हैं. इस बजट से जेल में पूरी जेल परिसर के चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखने के लिए कुल 324 अत्याधुनिक लगाए जाएंगे इसके अलावा जेल के भीतर आने-जाने वाले सामान की गहन जांच के लिए एक आधुनिक एक्स-रे स्कैनर मशीन लगाई जाएगी. साथ ही सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए दो डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और दो हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे. जेल के भीतर किसी भी छिपे हुए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या मोबाइल-वायर का पता लगाने के लिए नॉन-लीनियर जंक्शन डिटेक्टर की खरीद की जाएगी.

मंडल कारा, गुमला: 7.47 करोड़ से विस्तारित हिस्से में बिछेगा कैमरों का जाल

मंडल कारा, गुमला और उसके नवनिर्मित विस्तारित हिस्से की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 7.47 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. गुमला जेल के विस्तारित खंड की सुरक्षा के लिए कुल 207 उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे खरीदे और इंस्टॉल किए जाएंगे. योजना के तहत उपकरणों की स्थापना के बाद दो वर्षों की वारंटी, गारंटी अवधि मिलेगी. इसके समाप्त होने के पश्चात, अगले तीन वर्षों तक व्यापक वार्षिक रखरखाव अनुबंध की राशि भी इसमें सुनिश्चित की गई है.

ALSO READ: सीएम हेमंत सोरेन 29 जून को सौंपेंगे 1,018 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र, प्रमाणपत्रों की जांच 18 से

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *