Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

शिक्षक-अभिभावक बैठक में शिक्षा व्यवस्था, नामांकन और छात्राओं की उपस्थिति पर हुई चर्चा

Chaibasa: जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजापारम में शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मुख्य रूप...

Chaibasa: जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजापारम में शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मुख्य रूप से बीपीओ काली प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहे. बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक विकास, छात्राओं की नियमित उपस्थिति, नामांकन बढ़ाने और विद्यालयी गतिविधियों को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की गई. इस दौरान शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, अनुकूल वातावरण निर्माण, रूटीन आधारित पठन-पाठन, छात्राओं की नियमित परीक्षा और प्रोजेक्ट ‘परख’ के तहत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई.

अंतिम सप्ताह में ‘परख टेस्ट’ आयोजित किया जाएगा

बीपीओ ने 15 जून को आयोजित होने वाले तिथि भोजन एवं कृमि दिवस, मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता अभियान, फाइलेरिया और मलेरिया से बचाव के लिए दवा वितरण सहित स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी. उन्होंने विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों का दोबारा नामांकन कराने और ‘बैक टू स्कूल’ अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया. शिक्षकों ने अभिभावकों से छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, पढ़ाई पर ध्यान देने और विद्यालय की गतिविधियों में सहयोग करने की अपील की. बैठक में बताया गया कि प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में ‘परख टेस्ट’ आयोजित किया जाएगा.

कई अभिभावक रहे मौजूद 

कार्यक्रम के अंत में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया. इस दौरान मध्य विद्यालय गोपालपुर की पीटीएम बैठक में भी भागीदारी रही. मौके पर बीआरपी पुष्पा सांडिल, सीआरपी करम सिंह, प्रधानाध्यापक हेमंत महतो, शिक्षक हीरामणि साहू, संगीता होरो, अमरजीत हेम्ब्रम सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे.

ALSO READ: रांची:160 दिनों में ट्रैफिक पुलिस ने काटा 31.72 करोड़ रुपये चालान, सरकार के राजस्व में होगी वृद्धि

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *