Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: कांग्रेस के बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम में इरफान अंसारी बोले- नेहरू जी की तुलना मोदी से नहीं हो सकती

Jamtara: में कांग्रेस पार्टी की ओर से जिला अध्यक्ष दीपिका बेसरा के नेतृत्व में एक दिवसीय बीएलए-2 प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया...

Jamtara: में कांग्रेस पार्टी की ओर से जिला अध्यक्ष दीपिका बेसरा के नेतृत्व में एक दिवसीय बीएलए-2 प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम विधायक आवास, जामताड़ा में आयोजित हुआ. शिविर में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. वहीं पूर्व सांसद फुरकान अंसारी सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

बीएलए-2 से जुड़े कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

प्रशिक्षण शिविर के दौरान मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बीएलए-2 से जुड़े कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता जागरूक और सतर्क रहें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से न कटे. कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की तुलना पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल से किए जाने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा “प्रोपेगेंडा” की राजनीति करती है और नेहरू जी की तुलना मोदी जी से नहीं की जा सकती.

अगर नेहरू जी नहीं होते तो आज देश विकास के इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाता

उन्होंने कहा कि अगर नेहरू जी नहीं होते तो आज देश विकास के इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाता. मंत्री ने मैथन, बोकारो, हटिया, जमशेदपुर, टाटा प्लांट, धनबाद और हजारीबाग जैसे क्षेत्रों का उदाहरण देते हुए कहा कि देश के बड़े उद्योग और कारखाने नेहरू जी की दूरदर्शिता का परिणाम हैं. उन्होंने कहा कि आज भी मैथन जैसे क्षेत्रों को देखने विदेशों से लोग आते हैं. डॉ. अंसारी ने कहा कि आजादी के समय देश की स्थिति बेहद खराब थी और अंग्रेज देश की संपत्ति लूटकर ले गए थे. इसके बावजूद नेहरू जी ने देश को आगे बढ़ाने का काम किया और “सुई से लेकर जहाज तक” बनाने की क्षमता विकसित की. हालांकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर बधाई भी दी.

आज भाजपा की स्थिति ऐसी हो गई है कि पार्टी को मजबूत प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे हैं

इस दौरान मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा की राजनीतिक स्थिति पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को राजनीतिक रूप से कमजोर कर दिया है. उन्होंने दावा किया कि आज भाजपा की स्थिति ऐसी हो गई है कि पार्टी को मजबूत प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे हैं. वहीं भाजपा नेता दीपक प्रकाश को राज्यसभा सांसद के लिए उम्मीदवार नहीं बनाए जाने को लेकर भी मंत्री ने टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा को मजबूत करने में दीपक प्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, लेकिन इसके बावजूद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के लिए उम्मीदवार नहीं बनाया. मंत्री ने कहा कि भाजपा के सांसद और विधायक भी उनके समर्थन में खुलकर सामने नहीं आए, जो दुर्भाग्यपूर्ण है.

AlsoRead:डिजिटल शिक्षा की बड़ी कामयाबी: वेदांता AAS विद्यालय का 100% रहा बोर्ड रिजल्ट, 73% छात्र फर्स्ट डिवीजन से पास

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *