Click Here
Click Here

बोकारो: भाजपा की बीएलए-2 कार्यशाला, बूथ प्रबंधन को मजबूत बनाने पर जोर

Bokaro: पेटरवार स्थित ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर शर्मा की अध्यक्षता में गोमिया विधानसभा क्षेत्र के...

Bokaro BJP
बीएलए-2 कार्यशाला का आयोजन

Bokaro: पेटरवार स्थित ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर शर्मा की अध्यक्षता में गोमिया विधानसभा क्षेत्र के बीएलए-2 की कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में पेटरवार, खैराचातर एवं कसमार मंडल के सभी बीएलए-2, जिला पदाधिकारी मंडल में निवास करने वाले सभी स्तर के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे. बता दें, भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान बूथ स्तर पर किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए पुख्ता तैयारी कर ली है.

सरल ऐप के जरिए बीएलए तमाम गतिविधियों की दे सकेंगे पार्टी स्तर पर जानकारी

चुनावी तैयारियों में जुटे भाजपा के रणनीतिकार एक-एक बूथ पर न सिर्फ अपने बूथ लेबल एजेंट को सशक्त तौर पर तैनात करने की तैयारी में हैं, बल्कि इनके जरिए ही सरकार के स्तर से तैनात किए गए बूथ लेबल ऑफिसर के कामकाज पर भी निगाह रखेंगे. इस काम के लिए भाजपा ने सरल ऐप अपना कारगर बनाया है. इस ऐप के जरिए एक-एक बूथ पर तैनात बीएलए तमाम गतिविधियों की जानकारी पार्टी स्तर पर आसानी से दे सकेंगे. इसके लिए पार्टी की ओर से प्रत्येक विधानसभा में बनाए गए बूथ लेबल एजेंट-1 के माध्यम से सत्यापित एक-एक बूथ पर तैनात होने वाले बूथ लेबल एजेंट-2 को सरल ऐप से जोड़ने का निर्णय लिया गया है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

सत्यापित बीएलए-2 का नाम अधिकृत तौर पर निर्वाचन अधिकारी को भेजा जाएगा

कार्यशाला में बताया गया, कि सत्यापित बीएलए-2 का नाम अधिकृत तौर पर पार्टी की ओर से निर्वाचन अधिकारी को भेजा जाएगा. चुनाव से पूर्व इन सभी बीएलए टू को बूथ स्तर पर होने वाली तमाम गतिविधियों के लिए पुख्ता तरीके से तैयार किया जाएगा. इसमें बीएलओ की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने की जिम्मेवारी खास है. सभी बीएलओ को मतदाता सूची अपने अपने बुथो में लगाना है. इसके अलावा, पहली बार मतदान की प्रक्रिया में शामिल होने वाले युवा मतदाताओं पर भी ध्यान केंद्रित करने की जिम्मेवारी इन पर तय की गई है. इन्हें यह टास्क सौंपा गया है कि वह अपने बूथ के उन तमाम बांग्लादेशी और रोहनिया, मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाना जरूरी है.

वहीं, कार्यशाला में बीएलए-2 को अपने बूथ के उन तमाम मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है, जो पहली बार मतदान करने की उम्र को हासिल कर चुके हैं. इसके लिए 18 साल के एक-एक युवा को चिह्नित करने और इन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा गया है.

ये रहे उपस्थित

सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज, पूर्व 20 सुत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार, जिला महामंत्री संजय कुमार सिन्हा, प्रदेश पूर्व सदस्य सुधीर कुमार सिन्हा पूर्व जिला अध्यक्ष प्रहलाद महतो, शिव शंकर दुबे विशेष रूप से उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: मोबाइल चोरी मामले का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *