Ranchi: रांची पुलिस ने कृष्णा नगर में एक बंद घर में हुई बड़ी चोरी का खुलासा कर दिया है. यह मामला नगड़ी के दलादली टीओपी से जुड़ा हुआ है. पुलिस ने इस मामले में संलिप्त तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी के सोने के जेवरात और नगद रुपए बरामद किए गए हैं.
क्या है मामला?
बता दें, 18 मार्च 2026 को लालगुटवा रोड नंबर-3 निवासी राहुल सिंह के बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने के कंगन, हार और नकदी चोरी कर ली थी. इस संबंध में नगड़ी थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी. इसके बाद केस का खुलासा करने के लिए छापेमारी दल का गठन किया गया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद तीन आरोपियों सुल्तान मियां, दीपक कुमार साहू उर्फ बुतरू और मो. आजाद अंसारी को गिरफ्तार किया था. इनकी निशानदेही पर चोरी के 6 लाख 50 हजार रुपए, 2 मोबाइल फोन और एक कार जब्त की गई थी.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अन्य सदस्यों को किया गिरफ्तार
वहीं, रिमांड पर लेने के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों का पता चला. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य रूप से चोरी का सोना खरीदने और उसे गलाकर नए जेवर बनाने वाले अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधियों के नाम गौरंग दास और महेश गंडे है. पुलिस ने इन अपराधियों के पास से चोरी के सोने को गलाकर सोने के कंगन चार पीस, सोने की चेन और सोने का एक बड़ा टुकड़ा 80 ग्राम बरामद किया है.
यह भी पढ़ें: बोकारो: भाजपा की बीएलए-2 कार्यशाला, बूथ प्रबंधन को मजबूत बनाने पर जोर
