Click Here
Click Here
Click Here

आदित्यपुर: नगर पंचायत अध्यक्ष ने विधायक सविता महतो से की शिष्टाचार मुलाकात, महिला दिवस की दी शुभकामनाएं

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने ईचागढ़...

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता महतो से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने विधायक को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं.

गणमान्य लोग भी रहे उपस्थित

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

इस मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता अमृत महतो सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे. मुलाकात के दौरान मनोज चौधरी ने नारी शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि आज की महिलाएं घर से लेकर अंतरिक्ष तक हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं. उन्होंने माताओं, बहनों और बेटियों के साहस को नमन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Also Read: रांची : बिरसा मुंडा हवाईअड्डा पर महिला दिवस पर कार्यक्रम, बढ़ाया गया महिलाओं का उत्साह

जिले के विकास पर हुई चर्चा

शिष्टाचार मुलाकात के दौरान मनोज चौधरी ने आगामी झारखंड विधानसभा सत्र को ध्यान में रखते हुए जिले के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की. उन्होंने विधायक से छऊ संस्कृति के संरक्षण और प्रचार, जिला स्तरीय रिंग रोड के निर्माण तथा अन्य विकास कार्यों पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया.

विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद

विधायक सविता महतो ने इन विषयों पर सकारात्मक रुख दिखाया. मनोज चौधरी ने उम्मीद जताई कि विधायकों के प्रयास से सरायकेला जिले में विकास कार्यों को और गति मिलेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *