सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने मां देवड़ी के दरबार में टेका मत्था, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी मन्नत

Ranchi: आस्था, समर्पण और लोक-कल्याण के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू ने तमाड़ स्थित सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक...

Ranchi: आस्था, समर्पण और लोक-कल्याण के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू ने तमाड़ स्थित सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक देवड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की. मंदिर परिसर पहुंचने पर दोनों का भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद उन्होंने पूरी श्रद्धा और वैदिक रीति-रिवाज के साथ मां देवड़ी के दर्शन किए. मुख्यमंत्री और विधायक ने आदि शक्ति स्वरूपा भगवती के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू ने समस्त झारखंड वासियों के उत्तम स्वास्थ्य, अटूट सुख, निरंतर समृद्धि और राज्य की चौमुखी खुशहाली एवं प्रगति की मंगल कामना की. उन्होंने मां से प्रार्थना की कि राज्य का हर नागरिक उन्नति के पथ पर आगे बढ़े.

यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों में तैयारी उड़ान की: प्रोजेक्ट ‘परख’ से बदल रहा पश्चिमी सिंहभूम का शैक्षणिक परिवेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *