Ranchi: 28 जुलाई से 8 अगस्त 2026 तक तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित होने वाली 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप-2026 के लिए झारखंड टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके तहत राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 22 जून 2026 को रांची में किया जाएगा. चयन ट्रायल सुबह 9 बजे से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोराबादी में आयोजित होगा. इसमें झारखंड के सभी पात्र जूनियर पुरुष हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकेंगे.
इन दस्तावेजों के साथ ट्रायल में ले सकेंगे भाग
हॉकी संघ द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ट्रायल में वही खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे जिनकी जन्म तिथि 1 जनवरी 2007 या उसके बाद की हो. चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, हॉकी इंडिया आईडी कार्ड तथा नगर निगम या पंचायत द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा.
ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को झारखंड टीम में शामिल किया जाएगा, जो राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की गई है.
ALSO READ: मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर 14 जून को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप



