Click Here
Click Here

हजारीबाग: चौपारण में बेखौफ चोरों का तांडव, पेट्रोल पंप पर खड़ी गाड़ी से उड़ाए 65 हजार नकद और मोबाइल

Hazaribagh: चौपारण थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक गाड़ी को निशाना बनाते हुए 65 हजार रुपये...

Hazaribagh: चौपारण थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक गाड़ी को निशाना बनाते हुए 65 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया. मामले को लेकर पीड़ित चालक ने थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार, चालक बरही अनुमंडल क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी खड़ी कर जरूरी काम से कुछ समय के लिए बाहर गया था. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने गाड़ी के केबिन में रखे बैग से करीब 65 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन चोरी कर लिया.

लौटने पर हुई चोरी की जानकारी

काम खत्म कर लौटने पर चालक ने बैग से नकदी और मोबाइल गायब पाया. इसके बाद उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की और काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. बाद में उसने चौपारण थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

add1

मोबाइल की जानकारी पुलिस को सौंपी

पीड़ित ने पुलिस को चोरी हुए नीले रंग के वीवो Y33s मोबाइल का आईएमईआई नंबर और सिम कार्ड संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई है, ताकि तकनीकी जांच के माध्यम से मोबाइल और आरोपियों का पता लगाया जा सके. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने पेट्रोल पंप तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान करने और ऐसे मामलों पर रोक लगाने की मांग की है.

ALSO READ : हजारीबाग में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का मामला दर्ज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *