Click Here
Click Here
Click Here

DC ने किया शहरी पेयजलापूर्ति परियोजना और ग्रिड सब स्टेशन का निरीक्षण, सितंबर 2026 तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य

Palamu: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में संचालित शहरी पेयजलापूर्ति परियोजना फेज-02 और सुदना स्थित...

Palamu: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में संचालित शहरी पेयजलापूर्ति परियोजना फेज-02 और सुदना स्थित ग्रिड सब स्टेशन निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्य एजेंसियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

इंटकवेल और जलापूर्ति परियोजना की समीक्षा

उपायुक्त सबसे पहले कोयल नदी में निर्माणाधीन इंटकवेल पहुंचे. यहां कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने एजेंसियों को मानसून से पहले युद्धस्तर पर काम पूरा करने का निर्देश दिया. इसके बाद उन्होंने रेड़मा स्थित पानी टंकी, बाइपास रोड हाउसिंग कॉलोनी में बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और जलमीनार का निरीक्षण किया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

सितंबर 2026 तक योजना पूरी करने का लक्ष्य

डीसी ने कहा कि यह परियोजना मेदिनीनगर के हजारों परिवारों को नियमित और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने जुडको और कार्य एजेंसी को सितंबर 2026 तक योजना पूरी करने का लक्ष्य देते हुए गुणवत्ता और समयसीमा से समझौता नहीं करने की चेतावनी दी.

ग्रिड सब स्टेशन में तीसरे ट्रांसफार्मर की तैयारी

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त सुदना स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन पहुंचे. यहां तीसरे पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना के लिए बनाए जा रहे फाउंडेशन कार्य की समीक्षा की और अधिकारियों को अगले दो महीनों में इसे पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि तीसरा ट्रांसफार्मर चालू होने से मेदिनीनगर और आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था और मजबूत होगी.

रिवर व्यू प्वाइंट की स्थिति का भी लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कोयल रिवर व्यू प्वाइंट की क्षतिग्रस्त रेलिंग, सीसीटीवी कैमरों और डस्टबिन की स्थिति की भी जानकारी ली. मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, जुडको के प्रतिनिधि और कार्य एजेंसी के कर्मी उपस्थित थे.

ALSO READ : गिरिडीह में पुलिस बनाम आजसू नेता: कम्पू यादव ने लगाया मारपीट और थाने में बंधक बनाने का आरोप, DSP ने कहा– ‘शराब पिला रहे थे’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *