Click Here
Click Here

जोड़ापोखर पंचायत कार्यालय के समीप आम बिक्री स्टॉल का शुभारंभ

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी प्रखंड अंतर्गत जोड़ापोखर पंचायत कार्यालय के समीप झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के सहयोग से...

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी प्रखंड अंतर्गत जोड़ापोखर पंचायत कार्यालय के समीप झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के सहयोग से आम बिक्री स्टॉल का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जोड़ापोखर के मुंडा, उप मुखिया, वार्ड सदस्य तथा जेएसएलपीएस की बीपीएम द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया. आम बिक्री स्टॉल का संचालन जोड़ापोखर सीएलएफ द्वारा किया जा रहा है. स्टॉल में विभिन्न किस्म के ताजे एवं गुणवत्तायुक्त आम जैसे आम्रपाली, लंगड़ा, हिमसागर सहित अन्य किस्मों के आम बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. उद्घाटन के पश्चात प्रखंड कर्मियों, जेएसएलपीएस कर्मियों एवं राहगीरों ने उत्साहपूर्वक आम की खरीदारी की.

झींकपानी में आम बिक्री स्टॉल से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा

इस पहल के माध्यम से स्थानीय उत्पादक समूहों की विपणन क्षमता को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. आम बिक्री स्टॉल स्थानीय किसानों एवं महिला समूहों को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने का माध्यम बनेगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी. कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जेएसएलपीएस द्वारा संचालित ऐसी गतिविधियां ग्रामीण आजीविका संवर्धन, महिला स्वावलंबन तथा स्थानीय उत्पादों के विपणन को नई दिशा प्रदान कर रही हैं. उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों की दीदियां, सीएलएफ के कार्यालयी पदाधिकारी एवं बोर्ड सदस्य, सामुदायिक समन्वयक, एफटीसी, एटीएम, प्रखंड कर्मी, जेएसएलपीएस कर्मी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read : BREAKING-शालीमार बाजार से दो लापता करन अर्जुन की सूचना देने वाले को मिलेगा 50,000 रुपये का इनाम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *