Click Here
Click Here

कंपनी प्रबंधन पर श्रम कानून उल्लंघन के आरोप, पहले भी उठ चुके हैं सवाल

Seraikela : खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेटोफेब इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ एक श्रमिक ने श्रम अधीक्षक कार्यालय में...

Seraikela : खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेटोफेब इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ एक श्रमिक ने श्रम अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच की मांग की गई है. जानकारी के अनुसार श्रमिक ने श्रम अधीक्षक कार्यालय में दिए आवेदन में कंपनी की कार्यशैली और श्रम कानूनों के अनुपालन पर सवाल उठाए हैं. शिकायत की आधिकारिक जांच और संबंधित पक्षों के जवाब का इंतजार है. जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी.

पहले भी उठ चुके हैं सवाल, प्रबंधन ने नहीं की वार्ता

यह पहला मामला नहीं है जब कंपनी की कार्यशैली पर सवाल उठे हों. इससे पहले भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ BKMS का एक प्रतिनिधिमंडल श्रमिकों की समस्याओं को लेकर कंपनी प्रबंधन को अल्टीमेटम पत्र सौंपने पहुंचा था. आरोप है कि टीम को कंपनी परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया और प्रबंधन ने वार्ता भी नहीं की. श्रमिक संगठन का कहना है कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान संवाद और श्रम कानूनों के दायरे में होना चाहिए. यदि किसी श्रमिक के साथ अन्याय हुआ है, तो उसे न्याय मिलना चाहिए और संबंधित विभाग को निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए. फिलहाल श्रम विभाग द्वारा शिकायत की जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है. कंपनी प्रबंधन का पक्ष सामने आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read : जोड़ापोखर पंचायत कार्यालय के समीप आम बिक्री स्टॉल का शुभारंभ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *