सीसीएल में महिला शक्ति का जश्न : ‘Give to Gain’ थीम पर भव्य कार्यक्रम, 15 महिला अचीवर्स सम्मानित

Ranchi: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के जवाहर नगर क्लब में महिला शक्ति को सम्मान देने के लिए भव्य...

Ranchi: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के जवाहर नगर क्लब में महिला शक्ति को सम्मान देने के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. “Give to Gain” थीम पर हुए इस कार्यक्रम में उत्साह, प्रेरणा और प्रतिभा का शानदार संगम देखने को मिला. कार्यक्रम में श्रीमती रीता तिवारी और श्रीमती नीरू हंजूरा की विशेष उपस्थिति रही. कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए BMI और बोन डेंसिटी टेस्ट से हुई. यह जांच शिविर WIPS और सीसीएल के गांधीनगर अस्पताल की ओर से लगाया गया था. इसके साथ ही रंगोली प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया. विजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित किया.

सीसीएल कर्मी पर दिखाई गई लघु फिल्म

दीप प्रज्वलन और अल्पना अदिति की गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत तहुई. WIPS CCL की बीवा उरांव ने अतिथियों का स्वागत किया. वहीं जीएम (एचआर) कविता गुप्ता ने केंद्रीय कोयला मंत्री का प्रेरक संदेश पढ़कर सुनाया. WIPS CCL की अध्यक्षा सुचंद्रा सिन्हा ने संगठन की आने वाली योजनाओं की जानकारी दी. कार्यक्रम का सबसे भावुक पल तब आया जब सीसीएल की कर्मचारी बिंदा कुमारी पर बनी प्रेरक लघु फिल्म “हमारी बिंदा” दिखाई गई. फिल्म में दिखाया गया कि पिता के निधन के बाद बिंदा कुमारी ने अपने भाई-बहनों की पढ़ाई, शादी और पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभाली. साथ ही सीसीएल में अपनी नौकरी को भी पूरी निष्ठा से निभाया. उनकी संघर्ष भरी कहानी ने सभी को भावुक कर दिया और पूरे हॉल में तालियों की गूंज सुनाई दी.

मौके पर ये रहे मौजूद

इस मौके पर सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड की प्रो. रश्मि वर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल दुर्गावती, जर्नो एक्टिविस्ट मोनिका गुंजन आर्या और सोहराई पेंटिंग कलाकार जयश्री देवी इंदवार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और राष्ट्र निर्माण में आगे आने का संदेश दिया. सभी अतिथियों को सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम में आदिवासी स्वागत नृत्य, गीत-संगीत और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया. इस खास मौके पर सीसीएल की 15 उत्कृष्ट महिला कर्मचारियों को “महिला अचीवर” के रूप में सम्मानित किया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *