Click Here
Click Here

12 साल, 12 बड़ी सौगातें, पलामू में सांसद बी. डी. राम ने पेश किया केंद्र सरकार का रिपोर्ट कार्ड

palamu : पलामू सांसद बी. डी. राम ने प्रेस वार्ता आयोजित कर केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के...

palamu : पलामू सांसद बी. डी. राम ने प्रेस वार्ता आयोजित कर केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा. उन्होंने कहा कि 10 जून 2026 को केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे हुए हैं, जो देश में जनकल्याण, सुशासन और विकास के नए युग के रूप में याद किए जाएंगे. सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है. इसका प्रमाण यह है कि आज देश के 22 राज्यों में भाजपा और एनडीए की सरकारें कार्य कर रही हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को सरकार की प्राथमिकता बताया है और इसी सोच के तहत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया. बी.डी. राम ने बताया कि प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में सबसे पहले किसानों के हित में किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की गई. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है.

आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ

सांसद ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं. गरीब परिवारों के लिए 4 करोड़ से अधिक पक्के मकानों का निर्माण कराया गया है, जबकि 60 करोड़ से ज्यादा लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिला है. महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने 3 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने की दिशा में काम किया है. वहीं 12 करोड़ से अधिक शौचालयों के निर्माण से महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित हुई है. उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा का दायरा भी पहले की तुलना में तीन गुना तक बढ़ा है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

मोदी सरकार के 12 साल स्वर्णिम काल, 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य : बी.डी. राम

 इंडिया अभियान का उल्लेख करते हुए सांसद ने कहा कि भारत में यूपीआई लेनदेन में 12 हजार गुना वृद्धि दर्ज की गई है, जिसने देश को डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी देशों में शामिल कर दिया है. उन्होंने कहा कि आजडिजिटल भारत न केवल आंतरिक सुरक्षा और विकास के क्षेत्र में मजबूत हुआ है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी उसकी प्रतिष्ठा बढ़ी है. कोविड महामारी के दौरान कई देशों को वैक्सीन और दवाइयां उपलब्ध कराकर भारत ने वैश्विक नेतृत्व का परिचय दिया. सांसद बी.डी. राम ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और इसी संकल्प के साथ सरकार तेजी से कार्य कर रही है. उन्होंने बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महापुरुषों को सम्मान देने के लिए भी सरकार की पहल का उल्लेख किया. प्रेस वार्ता के अंत में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष भारत के पुनरुत्थान, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम वर्षों के रूप में इतिहास में दर्ज होंगे.

Also Read : 15 से 21 जून तक कई ट्रेनें रद्द, रेलवे की अपील स्थिति जांच कर करें यात्रा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *