Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सरकार ने छात्रों से बात करने के लिए बनाई उच्च स्तरीय कमेटी, अधिसूचना थोड़ी देर में होगी जारी

Ranchi: जेपीएससी जेएसएससी विवाद को लेकर के सरकार गंभीर होते दिखाई दे रही है. हेमंत सरकार की तरफ से छात्रों से बात...

The government has formed a high-level committee to talk to the students; the notification will be issued shortly.

Ranchi: जेपीएससी जेएसएससी विवाद को लेकर के सरकार गंभीर होते दिखाई दे रही है. हेमंत सरकार की तरफ से छात्रों से बात करने के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई है. इस कमेटी में सरकार के चार मंत्री शामिल हैं. कमेटी में कांग्रेस की तरफ से दीपिका पांडे सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से सुदिव्य कुमार सोनू और चमड़ा लिंडा, तो वहीं राजद की तरफ से संजय कुमार प्रसाद कमेटी में शामिल हैं.

विवाद पर विराम लगाने का काम करेगी यह कमेटी

सरकार के पुख्ता सूत्रों ने बताया है कि बहुत जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. जारी अधिसूचना में कुछ बड़े सीनियर आईएएस अधिकारियों का नाम शामिल हो सकता है. कमेटी छात्रों से जल्दी ही संपर्क कर आंदोलन को खत्म करने का रास्ता निकालेगी, छात्रों की समस्या जानने के बाद सरकार को सुझाव देगी और जेपीएससी जेएसएससी विवाद पर विराम लगाने का यह कमेटी काम करेगी.

छात्रों का आंदोलन 12वें दिन भी जारी

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 12वें दिन भी जारी रहा. राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में डटे अभ्यर्थियों के इस विरोध-प्रदर्शन ने राज्य में राजनीतिक हलचल को तेज कर दिया है. एक तरफ विपक्ष ने आंदोलन में कूदकर सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है, वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन और सरकार ने मामले को शांत करने के लिए बातचीत की पहल की है.

ALSO READ : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक, 14वीं JPSC और JSSC परीक्षाओं पर बनी रणनीति

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *