Click Here
Click Here

15 से 21 जून तक कई ट्रेनें रद्द, रेलवे की अपील स्थिति जांच कर करें यात्रा

Saraikela : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल से होकर चलने वाली ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. बदलाव 15...

Saraikela : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल से होकर चलने वाली ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. बदलाव 15 जून से 21 जून तक के लिये किया गया है. इस दौरान इंजीनियरिंग, टीआरडी और एस एंड टी विभाग की ओर आवश्यक कार्यों का अनुरक्षण किया जाना है. जिसके लिये रोलिंग ब्लॉक लिया जायेगा. ऐसे में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेल मंडल की ओर से इस दौरान यात्रियों से ट्रेन की स्थिति जांच कर यात्रा करने की अपील की गयी है.

रद्द की गई ट्रेनें

ट्रेन संख्या 68061/68062 आद्रा आसनसोल आद्रा मेमू का परिचालन 15 जून और 18 जून को रद्द किया गया है.
ट्रेन संख्या 68090/68089 आद्रा मिदनापुर आद्रा मेमू ट्रेन का परिचालन 16, 19 और 21 जून को रद्द किया गया है.
ट्रेन संख्या 68077/68078 आद्रा भागा आद्रा मेमू ट्रेन 21 जून को रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 68079/68080 भोजूडीह चंद्रपुरा भोजूडीह मेमू ट्रेन का परिचाल 21 जून को रद्द किया गया है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

आंशिक समापन

ट्रेन संख्या 18116/18115 चक्रधरपुर गोमो चक्रधरपुर मेमू का परिचालन 16,19 और 21 को महुदा गोमो महुदा तक चलेगी.
ट्रेन संख्या 68055/68056 आसनसोल टाटानगर आसनसोल मेमू 17 और 20 जून को आद्रा में आंशिक समापन.
ट्रेन संख्या 63594/63593 आसनसोल पुरुलिया आसनसोल मेमू का 16 से 20 जून तक आद्रा में आंशिक समापन.
ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर हटिया खड़गपुर एक्सप्रेस 17 और 20 जून को आद्रा में आंशिक समापन.
ट्रेन संख्या 68056/68060 टाटानगर आसनसोल बाराभूम मेमू 15 जून को आद्रा में आंशिक समापन.

 

ALSO READ : झारखंड और बिहार के सियासी गलियारे से महाधमाका : बिहार के महाधिवक्ता पीके शाही का इस्तीफा

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *