Click Here
Click Here

सड़क हादसे में मेदिनीनगर के पांच लोगों की मौत से शोक की लहर

palamu : उत्तर प्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में शहर के पांच लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में मातम...

palamu : उत्तर प्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में शहर के पांच लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. सभी लोग किछौछा शरीफ से लौट रहे थे, तभी उनकी कार की ट्रक से टक्कर हो गई. हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

मातम में डूबा शहर, चार शव पहुंचते ही मचा कोहराम

देर रात मृतकों के शव उनके आवास पहुंचे तो परिजनों के बीच कोहराम मच गया. रविवार सुबह चार मृतकों को पुलिस लाइन रोड स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. जनाजे में जनसैलाब उमड़ पड़ा. मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य समुदायों के लोगों ने भी पहुंचकर अंतिम विदाई दी. इस दौरान हर आंख नम दिखी और पूरे माहौल में गम का सन्नाटा पसरा रहा. शहर में एक साथ पांच लोगों की मौत की इस दर्दनाक घटना से हर वर्ग के लोगों में शोक व्याप्त है. वहीं पांचवें मृतक को आज शाम सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read : झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा, जल्द ही नए AG की घोषणा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *