गिरिडीह में युवक की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Giridih: जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र के बोरो हवाई अड्डा के समीप स्थित एक किराये के मकान में रहने वाले युवक की...

Giridih: जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र के बोरो हवाई अड्डा के समीप स्थित एक किराये के मकान में रहने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान सीहोडीह निवासी 28 वर्षीय पंकज कुमार, पिता मुन्ना राम, के रूप में हुई है. रविवार को उसका शव कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया.

पारिवारिक पृष्ठभूमि

जानकारी के अनुसार पंकज कुमार अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ किराये के मकान में रहता था. स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व उसने एक मुस्लिम युवती से प्रेम विवाह किया था. दोनों का एक बच्चा भी है. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Also Read: ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर घायल, थाना प्रभारी ने 10 मिनट में हटाया सड़क जाम

परिजनों के आरोप

मृतक की मां का आरोप है कि उनके बेटे और बहू के बीच अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था. उन्होंने आशंका जताई कि बहू का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच तनाव बना रहता था. परिजनों के अनुसार रविवार सुबह भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. आरोप है कि विवाद के बाद पंकज की पत्नी घर छोड़कर चली गई और कुछ समय बाद पंकज का शव कमरे में फंदे से लटका मिला. हालांकि इन आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

पुलिस जांच जारी

घटना की सूचना मिलने पर पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, मृतक की मां ने अपने पोते को परिवार की देखरेख में सौंपने की मांग की है. थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *