Click Here
Click Here
Click Here

सतगावां के पेट्रो जलप्रपात में डूबा बिहार का युवक, दोस्त बाइक से ले गया बिहार

Koderma: जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के पेट्रो जलप्रपात में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. बिहार से पिकनिक मनाने आए युवाओं...

Koderma: जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के पेट्रो जलप्रपात में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. बिहार से पिकनिक मनाने आए युवाओं की टीम में शामिल एक युवक नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया. हादसे के बाद उसके दोस्त उसे गंभीर हालत में मोटरसाइकिल पर बैठाकर बिहार की ओर ले गए. पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही सभी वहां से रवाना हो चुके थे.

जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, बिहार के नवादा जिले से युवकों का एक दल पेट्रो जलप्रपात घूमने पहुंचा था. नहाने के दौरान एक युवक फिसलकर गहरे कुंड में चला गया. साथियों और स्थानीय लोगों की मदद से    उसे बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक की हालत देख दोस्त घबरा गए.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

उन्होंने पुलिस या एंबुलेंस को सूचना देने के बजाय उसे दो बाइक के बीच में बैठाकर तुरंत बिहार की ओर रवाना कर दिया. जब तक सतगावां पुलिस को सूचना मिली और टीम मौके पर पहुंची, तब तक सभी युवक वहां से जा चुके थे. घायल युवक का नाम-पता अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.

थाना प्रभारी ने बताया…

थाना प्रभारी ने बताया कि “हमें ग्रामीणों से सूचना मिली थी. युवक को उसके साथी बिना किसी मेडिकल या कानूनी प्रक्रिया के बिहार ले गए है. उसकी सही स्थिति क्या है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. पुलिस से संपर्क कर युवक की जानकारी जुटाई जा रही है. बता दें, की पेट्रो जलप्रपात में हर साल यहां डूबने से 2-3 लोगों की मौत होती है. इसके बावजूद यहां न तो खतरे के चेतावनी बोर्ड लगे हैं और न ही कोई गोताखोर व सुरक्षा के इंतजाम है.

ALSO READ: राज्यसभा चुनाव पर कांग्रेस का फोकस, विधायकों पर कड़ी निगरानी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *