Click Here
Click Here
Click Here

घर से अगवा कर थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर गैरेज संचालक की बेरहमी से हत्या, पत्थर से कूचा सर

Khunti : जिले के रनिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां अपराधियों ने एक मोटरसाइकिल...

Khunti : जिले के रनिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां अपराधियों ने एक मोटरसाइकिल गैरेज संचालक का पहले उनके घर से अपहरण किया और फिर बेरहमी से सर कूचकर उनकी हत्या कर दी. सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के तांबा जंगल से मृतक का शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. इस घटना ने स्थानीय पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

देर रात बोलेरो से आए थे अपराधी, जबरन उठा ले गए

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 44 वर्षीय राधेश्याम साहू उर्फ राधे मिस्त्री के रूप में हुई है. रविवार की देर रात (लगभग 3 बजे) चार से पांच अज्ञात अपराधी एक बोलेरो गाड़ी से रनिया स्थित राधेश्याम के किराए के घर पहुंचे. अपराधियों ने जबरन घर में घुसकर राधेश्याम को अगवा कर लिया और उन्हें अपने साथ बोलेरो में बैठाकर फरार हो गए. जाते-जाते अपराधी राधेश्याम की स्कूटी भी अपने साथ ले गए.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

पत्नी लगाती रही गुहार, सुबह जंगल में मिला शव

पति के अपहरण के तुरंत बाद राधेश्याम की पत्नी ने हिम्मत दिखाई और रनिया थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की लिखित सूचना दी. उन्होंने पुलिस से पति की जान बचाने की गुहार लगाई थी. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी ही थी कि सोमवार की सुबह करीब आठ बजे तांबा-केनबाकी पथ स्थित तांबा जंगल से एक खबर सामने आई.
साप्ताहिक हाट (बाजार) जा रहे स्थानीय राहगीरों ने सड़क किनारे एक स्कूटी देखी. जिसके नीचे एक शव दबा हुआ था. राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सुबह करीब नौ बजे पुलिस को घटना की आधिकारिक जानकारी मिली. जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची.

पहचान छिपाने के लिए सिर को पत्थर से कूचा, ऊपर रख दी स्कूटी

घटनास्थल की स्थिति को देखकर यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपराधियों ने बेहद क्रूरता से इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. अपराधियों ने राधेश्याम के सर पर भारी पत्थर से कई वार किए. जिससे उनका चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया. हत्या के बाद शव की पहचान छिपाने और इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने के उद्देश्य से अपराधियों ने शव के ऊपर ही उनकी स्कूटी को पलट कर रख दिया था.

 

ALSO READ : झारखंड राज्यसभा चुनाव : मिशन 2026 पर निकले प्रणव झा, राजद को साधने पटना पहुंचे, माले ने दिया पावर बूस्टर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *