Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बेरमो: DVC कोनार डैम में 16वां अंगदान जागरूकता अभियान आयोजित, महादान का दिया गया संदेश

Bermo: DVC कोनार डैम के सभागार में मंगलवार को कोनार डैम के HOP राणा रणजीत सिंह की पहल पर 16वें अंगदान जागरूकता...

DVC कोनार डैम सभागार में आयोजित अंगदान जागरूकता अभियान
DVC कोनार डैम सभागार में आयोजित अंगदान जागरूकता अभियान

Bermo: DVC कोनार डैम के सभागार में मंगलवार को कोनार डैम के HOP राणा रणजीत सिंह की पहल पर 16वें अंगदान जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया.

अंगदान को बताया सबसे बड़ा महादान

DVC डिस्पेंसरी के वरीय चिकित्सक पदाधिकारी डॉ. बी.एन. मंडल की अध्यक्षता तथा वरीय प्रबंधक (विद्युत) विशाल यादव द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर वक्ताओं ने अंगदान को महादान बताते हुए इसे जीवन का सबसे बड़ा पुण्य कार्य बताया.

डॉ. बी.एन. मंडल ने शास्त्रों का हवाला देते हुए कहा कि एक व्यक्ति का संकल्प कई जिंदगियों को नया जीवन दे सकता है, इसलिए सभी को इसके लिए आगे आना चाहिए. वहीं, विशाल यादव ने कहा कि आंख, हृदय और किडनी जैसे अंगों का दान किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है. उन्होंने समाज में इसके प्रति व्यापक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया.

जनभागीदारी बढ़ाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालयों के प्राचार्यों, DVC के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही. सभी ने अंगदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने का संकल्प लिया.

ALSO READ: बोकारो: विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को होगा बोकारो आदिवासी महोत्सव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *