Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को होगा बोकारो आदिवासी महोत्सव

Bokaro: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को बोकारो में भव्य आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इसकी तैयारियों को...

बोकारो
बोकारो आदिवासी महोत्सव

Bokaro: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को बोकारो में भव्य आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को DC अजय नाथ झा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई.

शिबू सोरेन स्मृति भवन में होगा आयोजन

बैठक में तय किया गया कि महोत्सव का आयोजन टाउन हॉल स्थित शिबू सोरेन स्मृति भवन सभागार में होगा. कार्यक्रम में फाइन आर्ट्स प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, जनजातीय वाद्ययंत्र, हस्तशिल्प, लाइव पेंटिंग, ट्रेडिशनल फूड स्टॉल और जनजातीय संस्कृति पर आधारित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.

विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी

DC ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं और सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया.

ALSO READ:सरायकेला: SIR-2026 के तहत 5 अगस्त को चलेगा #NewVoters सोशल मीडिया अभियान

जनजातीय संस्कृति को मिलेगा मंच

उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि यह महोत्सव जनजातीय समुदायों की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विरासत को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। साथ ही स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों और लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *