Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

महाधिवक्ता के बाद अब अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने भी दिया इस्तीफा

Ranchi : झारखंड के विधि विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य में बड़े कानूनी और...

Ranchi : झारखंड के विधि विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य में बड़े कानूनी और प्रशासनिक फेरबदल के बीच, अपर महाधिवक्ता ( एडिशनल एडवोकेट जनरल) सचिन कुमार ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा नवनियुक्त महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय को सौंप दिया. सचिन कुमार ने पद छोड़ने के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है.

बताते चलें कि राज्य के विधिक गलियारे में पिछले 24 घंटों से हलचल तेज है. इससे ठीक एक दिन पहले, रविवार को महाधिवक्ता राजीव रंजन ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद रोहितश्य रॉय को नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है. लगातार दो बड़े विधिक अधिकारियों के इस्तीफे के बाद अब राज्य की नई कानूनी टीम को लेकर कयासों का बाजार गर्म है.

 

ALSO READ : उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक और धांधली मामला : सुंदर साव के बेल पर अब 19 को सुनवाई 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *