Click Here
Click Here

पलामू: लेवी मांगने और वाहनों में आग लगाने वाला कुख्यात अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया जेल

Palamu: जिले के नौडीहा बाजार क्षेत्र में लगातार आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और विभिन्न विकास कार्यों में रंगदारी (लेवी) मांगने वाले...

Palamu: जिले के नौडीहा बाजार क्षेत्र में लगातार आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और विभिन्न विकास कार्यों में रंगदारी (लेवी) मांगने वाले एक शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है.

माइंस पर की थी मारपीट और वाहनों को फूंका था

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि नौडीहा बाजार निवासी वादी गुड्डू गुप्ता के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. अपराधियों पर आरोप था कि उन्होंने लेवी के रूप में मोटी रकम की मांग की थी. रंगदारी की राशि नहीं देने पर अपराधियों ने माइंस पर मौजूद कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट की थी. इसके बाद दहशत फैलाने के उद्देश्य से वहां खड़े चार पोकलेन और एक पिकअप वाहन को आग के हवाले कर दिया था, साथ ही कर्मियों से मोबाइल फोन भी छीन लिए थे.

add1

चतरा से हुई अंतिम फरार आरोपी की गिरफ्तारी

इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी थी, जबकि एक आरोपी लगातार फरार चल रहा था. पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में कार्रवाई करते हुए मामले के एकमात्र शेष बचे फरार आरोपी योगेंद्र जी उर्फ योगेंद्र यादव को चतरा जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत बगरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

AlsoRead:उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक और धांधली मामला : सुंदर साव के बेल पर अब 19 को सुनवाई 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *