Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिये विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Koderma : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) कोडरमा की ओर से महिलाओं के विरुद्ध...

Koderma : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) कोडरमा की ओर से महिलाओं के विरुद्ध अपराध को लेकर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन मरकच्चो प्रखंड के देवीपुर पंचायत भवन में किया गया. शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गौतम कुमार ने कहा कि अभियान का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, महिलाओं के अधिकारों का संरक्षण करना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक निशुल्क एवं सुलभ न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को समाज में उचित सम्मान मिलना चाहिए. तभी महिला सशक्तिकरण का लक्ष्य पूर्ण रूप से हासिल किया जा सकेगा.

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

उन्होंने बताया कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कई कानून बनाये गए हैं.साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.
एलएडीसीएस के अधिवक्ता नवल किशोर ने निशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल अधिकार, वृद्धजन अधिकार, साइबर अपराध, नशा मुक्ति, बाल विवाह निषेध, घरेलू हिंसा से संरक्षण और केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बाल विवाह और डायन-बिसाही जैसी कुरीतियां सभ्य समाज के लिए गंभीर अपराध हैं. जिनके प्रति लोगों को जागरूक होना आवश्यक है.

 

ALSO READ : महाधिवक्ता के बाद अब अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने भी दिया इस्तीफा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *