Simdega: सिमडेगा के कुरडेग थाना क्षेत्र में हुए एक सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले को लेकर प्रेस वार्ता करते हुए वरीय पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह ने बताया, कि छत्तीसगढ़ से एक युवती कुरडेग के बड़कीबीयूरा अपने एक रिश्तेदार के घर आई थी. इसी दौरान उसके रिश्तेदार के घर के पड़ोस में एक शादी समारोह चल रहा था, जहां छत्तीसगढ़ से आई युवती भी गई थी.
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को भेजा जेल
इसी दौरान देवदत्त डोम और उसके दोस्त निलेश बारला और विक्की राम ने युवती को सुनसान कमरे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद युवती के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आज घटना में शामिल तीनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.



