Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फूंका नशे के खिलाफ बिगुल: राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का किया आगाज, कहा- ‘नशा सिर्फ इंसान को नहीं, पूरे परिवार और समाज को कर देता है तबाह’

Ranchi: झारखंड को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को एक बड़े राज्यव्यापी...

Ranchi: झारखंड को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को एक बड़े राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया. झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) परिसर में आयोजित एक विशेष गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता प्रचार-प्रसार वाहनों को राज्य के विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस, विशेषकर युवाओं को प्रतिबंधित मादक पदार्थों के सेवन, तस्करी और इसके घातक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें इस सामाजिक बुराई से बचाना है.

यह भी पढ़ें: हेमंत सरकार का मास्ट स्ट्रोकः सरकारी कर्मियों को ‘सैलरी एडवांस’ की सौगात, राज्यकर्मियों के लिए 100% वित्तीय समावेशन और शून्य-लागत मॉडल लागू

नशा सिर्फ इंसान को नहीं, पूरे परिवार और समाज को कर देता है तबाह

वाहनों को रवाना करने के बाद अधिकारियों और आम लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नशे के खतरों पर गहरी चिंता व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने कहा कि नशीले एवं मादक पदार्थों का सेवन मनुष्य के स्वास्थ्य पर सीधा नकारात्मक प्रभाव डालता है. नशा किसी भी व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक जीवन को पूरी तरह से नष्ट कर देता है. यह न केवल नशा करने वाले व्यक्ति को बीमार बनाता है, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को भी गहरे संकट में डाल देता है. नशा हमारे परिवार, समाज और राज्य की प्रगति के लिए एक गंभीर चुनौती है. मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि इस सामाजिक अभिशाप से अकेले सरकार नहीं लड़ सकती, इसके लिए पूरे समाज को एकजुट होकर आगे आना होगा.

यह भी पढ़ें: रांची: विंग कमांडर की डॉक्टर पत्नी के घर में घुसकर बाउंसरों ने किया जानलेवा हमला, तोड़ी बाउंड्री

अवैध कारोबारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं और इसे आगे भी पूरी कड़ाई से जारी रखा जाएगा. राज्य की जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि लोग स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिजनों, करीबियों तथा पूरे समाज को इसके प्रति सचेत करें ताकि झारखंड का हर नागरिक एक स्वस्थ और सकारात्मक जीवन शैली अपना सके. यह अभियान अब राज्य के कोने-कोने में पहुंचकर लोगों को जागरूक करेगा और एक ‘स्वस्थ, समृद्ध और नशा मुक्त झारखंड’ के निर्माण की नींव रखेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *