Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची: नामकुम चोरी कांड का खुलासा, पुलिस ने सरगना और ज्वेलरी दुकान मालिक को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में सोना-चांदी बरामद

Ranchi: पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई 15 लाख रुपये के जेवरातों की बड़ी चोरी का सफल उद्भेदन किया...

Ranchi
पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी

Ranchi: पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई 15 लाख रुपये के जेवरातों की बड़ी चोरी का सफल उद्भेदन किया है. पुलिस ने इस मामले में अंतरराज्यीय चोर गिरोह के मुख्य सरगना और चोरी का माल खरीदने वाले एक ज्वेलरी दुकान के मालिक को गिरफ्तार किया है. अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने 212 ग्राम सोना, 18 किलोग्राम चांदी, एक लाख नकद और एक अवैध देशी पिस्तौल समेत जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

क्या है पूरा मामला?

बीते मई महीने की 27 मई को नामकुम के केतारी बागान स्थित दीपक कुमार उर्फ पिंटू के बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लगभग 15 लाख मूल्य के सोने-चांदी के जेवर, कीमती घड़ी और 30 हजार नकद की चोरी कर ली थी. इस संबंध में नामकुम थाना में कांड संख्या 142/26 दर्ज किया गया. नामकुम क्षेत्र में लगातार हो रही बंद घरों में चोरी की घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए, एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था. इस टीम का नेतृत्व ग्रामीण एसपी कर रहे थे. पुलिस टीम द्वारा तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर अनुसंधान करते हुए गिरोह के मुख्य सरगना शेख अफरोज उर्फ पुटीलाल उर्फ अहमद राजा उर्फ साहिल (उम्र 24 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त होने वाली एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस और चोरी के जेवर बेचकर प्राप्त किए गए एक लाख नकद बरामद हुए.

गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपने 6-7 शातिर सहयोगियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह चलाता है. यह गिरोह दिन में रेकी कर बंद घरों को निशाना बनाता था और वहां से सोने-चांदी के गहने व कीमती सामान उड़ा लेता था.

चोरी का माल खरीदने वाला ज्वेलरी मालिक भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि चोर गिरोह द्वारा चुराए गए जेवर लोवाडीह स्थित महारानी ज्वेलर्स में कम कीमत पर बेचे जाते थे. इस घटना के जेवर भी महारानी ज्वेलर्स के मालिक कृष्णा कुमार को करीब छह लाख में बेचे गए थे. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने महारानी ज्वेलर्स पर छापेमारी कर वहां से 212 ग्राम सोना और लगभग 18 किलोग्राम चांदी बरामद की. इसके साथ ही ज्वेलरी दुकान के मालिक कृष्णा कुमार (उम्र 20 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में पता चला कि वह चोरी के जेवरात खरीदकर तुरंत उसे गला देता था और नए जेवर बना लेता था, ताकि कोई पहचान न सके.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा: शादी समारोह में आई युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी भेजे गए जेल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *