Click Here
Click Here
Click Here

मॉनसून 2026: जलजमाव से निपटने को रांची नगर निगम तैयार, 108 संवेदनशील स्थलों की पहचान, 11 QRT टीमें रहेंगी तैनात

Ranchi: आगामी मॉनसून को देखते हुए रांची नगर निगम ने शहर को जलजमाव की समस्या से बचाने के लिए व्यापक तैयारी पूरी...

Ranchi Nagar Nigam
रांची नगर निगम

Ranchi: आगामी मॉनसून को देखते हुए रांची नगर निगम ने शहर को जलजमाव की समस्या से बचाने के लिए व्यापक तैयारी पूरी कर ली है. निगम ने सर्वेक्षण और फील्ड निरीक्षण के बाद शहर के 53 वार्डों में 108 ऐसे स्थानों की पहचान की है, जहां बारिश के दौरान पानी जमा होने की संभावना रहती है. इन सभी स्थानों के लिए अलग-अलग कार्ययोजना तैयार की गई है. नगर निगम के अनुसार, शहर में जलजमाव की मुख्य वजह नालियों की कमी, नालों की कम क्षमता, गाद और कचरे का जमाव, जल निकासी के उचित आउटलेट का अभाव तथा पाइप और पोल जैसे अवरोध हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार पहले से ही तैयारी शुरू कर दी गई है.

इन वार्डों को रखा गया अधिक संवेदनशील श्रेणी में

निगम ने वार्ड संख्या 15, 18, 19, 22, 28, 32, 48 और 49 को सबसे अधिक संवेदनशील श्रेणी में रखा है. इन वार्डों में विशेष निगरानी और त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था की गई है. वार्ड 15 और 18 में छह-छह, वार्ड 19 और 32 में चार-चार, वार्ड 22 में चार, वार्ड 28 और 48 में तीन-तीन तथा वार्ड 49 में पांच से अधिक संवेदनशील स्थलों की पहचान की गई है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

11 क्विक रिस्पॉन्स टीम का गठन

वहीं, जल निकासी को तेज और प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम ने 11 आधुनिक डीसिल्टिंग पंप खरीदे हैं. साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 11 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) का गठन किया गया है. इन टीमों को सुरक्षा किट, रिफ्लेक्टिव जैकेट, दस्ताने, बूट और अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं. QRT टीमों के लिए आवश्यक मानव संसाधन मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है. ऐसे में बारिश के दौरान जलजमाव की सूचना मिलते ही QRT टीम मौके पर पहुंचकर पानी की निकासी, नालों की सफाई, जेसीबी से गाद हटाने, सुपर सकर मशीनों के संचालन, कचरा और अवरोध हटाने तथा जरूरत पड़ने पर अस्थायी जल निकासी मार्ग बनाने का काम करेगी. इसके अलावा सड़कों पर गिरे पेड़ और टहनियां हटाकर यातायात को सामान्य बनाने की जिम्मेदारी भी इन्हीं टीमों की होगी.

नालियों में कचरा न फेंकने की लोगों से अपील

नगर निगम ने यह भी कहा है कि जलजमाव की समस्या को कम करने में नागरिकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है. लोगों से अपील की गई है, कि वे नालियों में प्लास्टिक और अन्य कचरा न फेंकें तथा निर्माण सामग्री को नालों के पास जमा न करें. इस अवसर पर महापौर रोशनी खलखो और उपमहापौर नीरज कुमार ने QRT टीमों को सुरक्षा किट और उपकरण वितरित किए. महापौर ने कहा कि निगम इस वर्ष जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और बारिश के दौरान नागरिकों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं.

हेल्पलाइन जारी

भारी बारिश के दौरान जलजमाव, पेड़ गिरने या किसी अन्य आपात स्थिति की सूचना नागरिक नगर निगम के टोल फ्री नंबर 1800-570-1235 या व्हाट्सएप नंबर 9431104429 पर दे सकते हैं. सूचना मिलते ही संबंधित क्षेत्र की QRT टीम को तत्काल मौके पर भेजा जाएगा.

यह भी पढ़ें: रांची: नामकुम चोरी कांड का खुलासा, पुलिस ने सरगना और ज्वेलरी दुकान मालिक को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में सोना-चांदी बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *