Bokaro: चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत फुसरो पंचायत में आजसू पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें चंदनकियारी प्रखंड महिला कमिटी का गठन किया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश महतो ने तथा संचालन रितिक रजक ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आजसू पार्टी बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने कहा, कि आजसू पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने का काम किया है.
महिला समूहों के गठन को बढ़ावा देने में आजसू पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका
उन्होंने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिलाने तथा महिला समूहों के गठन को बढ़ावा देने में आजसू पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से 22 जून को धनबाद में आयोजित पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया.
गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान
मौके पर जिला परिषद सदस्य सह आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव राजेश महतो ने कहा, कि झारखंड के समग्र विकास का स्पष्ट विजन केवल आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के पास है. उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने तथा गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया. वहीं नवनिर्वाचित प्रखंड महिला अध्यक्ष पूजा देवी ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा, कि चंदनकियारी प्रखंड के सभी 38 पंचायतों में महिला संगठन का विस्तार किया जाएगा तथा शीघ्र ही प्रखंड महिला कमिटी का पूर्ण विस्तार किया जाएगा.
बैठक में रसराज महतो, लखी विश्वकर्मा, परीक्षित मोदी, निर्मल मोदी, कौशल किशोर, संदीप महथा, प्रभु रजक, सीमंत कुमार, गीता देवी, सुनीता देवी, आनंदी देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: गिरिडीह में नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत, विधायक कल्पना सोरेन ने जागरूकता रथों को किया रवाना



