कोयला घोटाला: ईडी ऑफिस पहुंचे धनबाद के बड़े कारोबारी एलबी सिंह, पूछताछ शुरू

रांची: अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच लगातार जारी है. इसी कड़ी में सोमवार को...

रांची: अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच लगातार जारी है. इसी कड़ी में सोमवार को धनबाद के चर्चित कोयला व्यापारी एलबी सिंह रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पेश हुए. ईडी के अधिकारियों ने उनसे कोयला घोटाले और उनके व्यापारिक निवेशों को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. एलबी सिंह को ईडी ने पहले भी समन जारी कर तलब किया था, लेकिन पहली बार उन्होंने स्वस्थ न होने का हवाला देते हुए पेशी से छूट मांगी थी और समय देने का अनुरोध किया था. ईडी ने उनकी अर्जी पर विचार करते हुए उन्हें दोबारा नोटिस जारी किया और नौ मार्च को हाजिर होने का कड़ा निर्देश दिया था. इसी समन के आलोक में वे आज समय पर रांची कार्यालय पहुंचे. जिसके बाद उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *