Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: ईचागढ़ में अवैध बालू के परिवहन पर खनन विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

Saraikela: उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला खनन विभाग ने गुरुवार को ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के...

Saraikela: उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला खनन विभाग ने गुरुवार को ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. स्वर्णरेखा नदी घाटों पर चलाए गए औचक निरीक्षण अभियान में एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया. यह ट्रैक्टर अवैध बालू के ढुलाई में लगा हुआ था. जिला खनन पदाधिकारी ने जब्त वाहन को आगे की कार्रवाई के लिए ईचागढ़ थाना को सौंप दिया.

यह भी पढ़ें: बेटी के फैसले से आहत मां ने 6 साल के मासूम बेटे के साथ गया में किया जीवित बेटी का पिंडदान

नीमडीह के सोनाडुंगरी में भी निरीक्षण

इसके बाद नीमडीह थाना अंतर्गत एकलव्य विद्यालय परिसर स्थित सोनाडुंगरी क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया. पूर्व में दर्ज प्राथमिकी के आलोक में जिला खनन पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी, नीमडीह एवं स्थानीय थाना प्रभारी को उक्त स्थल पर अवैध उत्खनन एवं परिवहन गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. नदी घाटों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. आम लोगों से अपील है कि अवैध खनन की सूचना तुरंत जिला प्रशासन या खनन विभाग को दें.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा में झामुमो का विरोध प्रदर्शन, NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय मंत्री का फूंका पुतला

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *