बजट सत्र 2026:  बाह्य कोटा से कार्यरत आप्त सचिव और निजी सहायकों को सरकारी और संविदाकर्मियों की तरह मिलेगा लाभ

रांचीः विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के नौंवें दिन अमित यादव के सवाल पर संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि...

radha kirshn kishor
radha kirshn kishor

रांचीः विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के नौंवें दिन अमित यादव के सवाल पर संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि बाह्य कोटा से काम कर रहे सीएम, सचेतक, बोर्ड निगम के अध्यक्षों के आप्त सचिव व निजी सहायकों को सरकारी और संविदाकर्मियों की तह बीमा सहित अन्य लाभ मिलेगा. बर्शते वे जब तक अपने पद पर रहेंगे. उनका बैंक एकाउंट बैंक ऑफ इंडिया में होना चाहिए. सरकार ने बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू किया है. 

आउटसोर्सिंग व्यवस्था को सरकार धीरे-धीरे कर रही है खत्मः राधाकृष्ण 

सत्येंद्र नाथ तिवारी के सवाल पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि आउटसोर्सिंग व्यवस्था को सरकार धीरे-धीरे समाप्त कर रही है. भाजपा के शासनकाल में ही यह व्यवस्था शुरू की गई थी. इस पर सीपी सिंह ने कहा कि सभी विभाग आउट सोर्सिंग से चल रहे  हैं. तिवारी ने कहा कि 1.54 लाख पद रिक्त हैं. नया पद भी स्वीकृत नहीं हुआ है. 50 फीसदी पद रिक्त हैं. कर्मियों की कमी के कारण काम प्रभावित हो रहा है. इस पर वित्त मंत्री ने कहा कि हम अपने संशाधन को बढ़ाना चाहते हैं. अब तक 20 हजार से अधिक नियुक्तियां हो चुकी हैं. कुमार उज्जवल के इटखोरी को अनुमंडल बनाने के सवाल पर मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा कि उपायुक्त व प्रमंडलीय आयुक्त के माध्यम से प्रस्ताव भिजवाएं.

Read Also: गुमला: बच्चा चोर के शक में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की पीट-पीटकर हत्या

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *