Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा : दहेज से मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर, बैठक में लिया गया संकल्प

Koderma: दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ, कोडरमा के बैनर तले डुमरडीहा पंचायत के ग्राम सोनदेडीह में बैठक हुई. मनोज यादव के आवास...

Koderma: दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ, कोडरमा के बैनर तले डुमरडीहा पंचायत के ग्राम सोनदेडीह में बैठक हुई. मनोज यादव के आवास पर दहेज मुक्त जागरूकता अभियान के तहत आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में दहेज मुक्त समाज का संकल्प लिया गया. बैठक की अध्यक्षता दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ, कोडरमा के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार ने की जबकि बैठक का संचालन पवन कुमार चंद्रवंशी ने किया. बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने अपने पंचायत एवं गांवों में दहेज प्रथा के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया. साथ ही दहेज मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया. मौके पर जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि दहेज प्रथा समाज के लिए एक गंभीर अभिशाप है, जिसे खत्म करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा.

यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस के सिपाहियों के लिए HC से बड़ी राहत, सरकार की अपील ख़ारिज, मिलेगा ACP/MACP का लाभ

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

बेटी के बिना सृष्टि का निर्माण अधूरा

पवन चंद्रवंशी ने कहा कि बेटियों का सम्मान और दहेज मुक्त विवाह ही एक स्वस्थ एवं सभ्य समाज की पहचान है. वहीं मनोज यादव ने कहा कि बेटी के बिना सृष्टि का निर्माण अधूरा है. दहेज हटाओ, बेटी पढ़ाओ का उन्होंने नारा दिया. बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने दहेज प्रथा के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से दहेज न लेने और न देने की अपील की. साथ ही पंचायत स्तर पर लगातार जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर मनोज यादव, राजेंद्र यादव, गुलबी देवी, मुंशी यादव, प्रज्ज्वल यादव, अंजली यादव, हंस यादव, महेश यादव, पवन कुमार चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. बैठक का समापन दहेज प्रथा उन्मूलन एवं सामाजिक जागरूकता के संकल्प के साथ किया गया.

यह भी पढ़ें: प्रकाश राम की ‘तबीयत’ में फंसा राज्यसभा का गणित, अस्पताल से मिल चुकी है छुट्टी,कयासों का बाजार गर्म

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *