Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: फुटबॉल मैच देखने निकला था युवक, 9 महीने बाद मिला नरकंकाल; दोस्तों ने ही हत्या कर कुएं में फेंका था शव

Gumla: जिले के जारी थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई थी. यहां करीब 9 महीने पहले लापता हुए 27 वर्षीय...

Gumla: जिले के जारी थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई थी. यहां करीब 9 महीने पहले लापता हुए 27 वर्षीय युवक विनय तिग्गा का पुलिस ने मंगलवार को नरकंकाल बरामद किया है.  पुलिस की तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि विनय की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही दोस्तों ने मिलकर की थी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को एक पुराने कुएं में फेंक दिया था. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

अक्टूबर 2025 से लापता था युवक

मृतक की पहचान जारी थाना क्षेत्र के कटिंबा गांव निवासी विनय तिग्गा (पिता नजरीयुस तिग्गा) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, विनय एक अक्टूबर 2025 को अपने घर से यह कहकर निकला था कि वह फुटबॉल मैच देखने जा रहा है. इसके बाद वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गया और वापस घर नहीं लौटा. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने जारी थाने में गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत दर्ज होने के बाद से पुलिस और परिजन लगातार विनय की तलाश में जुटे थे, लेकिन महीनों तक कोई सफलता नहीं मिली.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

फुटबॉल ग्राउंड का पुराना विवाद बना हत्या का कारण

पुलिस अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि आरोपियों और विनय के बीच पहले से ही कोई विवाद चल रहा था. एक अक्टूबर को फुटबॉल ग्राउंड में मैच के दौरान उनके बीच फिर से किसी बात को लेकर तीखी बहस और विवाद हुआ. इसी आक्रोश में आकर दोस्तों ने मिलकर विनय की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को बंझर डांड़टोली स्थित एक सुनसान कुएं में फेंक दिया, ताकि किसी को भनक न लग सके.

गुप्त सूचना से खुला 9 महीने पुराना राज

इस अंधे कत्ल का राज तब खुला जब जारी थाना प्रभारी शनि कुमार को एक गुप्त सूचना मिली. सूचना में बताया गया कि विनय की गुमशुदगी के पीछे उसके ही कुछ दोस्तों का हाथ है और उन्होंने उसकी हत्या कर दी है. इस इनपुट के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बंझर गांव के कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान आरोपी पुलिस के सामने टूट गए और उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपियों ने ही पुलिस को बताया कि उन्होंने विनय की हत्या कर शव को कहां छुपाया है.

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कुएं से निकाला गया कंकाल

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम बंझर डांड़टोली स्थित कुएं पर पहुंचकर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जारी प्रखंड के अंचल अधिकारी दिनेश गुप्ता को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया था. मजिस्ट्रेट की कड़ी निगरानी में पुलिस ने कुएं से मानव कंकाल को बाहर निकाला. कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की और कंकाल को आधिकारिक पहचान व फॉरेंसिक जांच के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में बंझर गांव निवासी तीन युवकों को गिरफ्तार किया है.

AlsoRead:वेदांता के डीमर्जर के बाद ईएसएल स्टील लिमिटेड बनी वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड (VISL) का हिस्सा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *