Click Here
Click Here
Click Here

अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्ती के निर्देश, जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में समीक्षा

Palamu: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की...

Palamu: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई.

80 वाहन जब्त, 24 लाख रुपये से अधिक की वसूली

सर्वप्रथम उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी से पिछले कई माह में की गई कार्रवाई की जानकारी ली. इस पर डीएमओ सुनील कुमार ने बताया कि खनन विभाग द्वारा 80 वाहनों को जब्त किया गया है. इस दौरान 4 प्राथमिकी भी दर्ज की गई हैं. साथ ही 24.19 लाख रुपये की वसूली की गई है. वहीं जिला परिवहन कार्यालय की ओर से 60 वाहनों को जब्त कर 8.91 लाख रुपये की वसूली की गई है. हरिहरगंज में अवैध खनन एवं परिवहन से जुड़े 6 वाहनों को जब्त किया गया, जबकि सदर, मोहम्मदगंज एवं उंटारी रोड अंचल में शून्य जब्ती की सूचना दी गई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

संवेदनशील बालू घाटों की निगरानी बढ़ाने का निर्देश

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध बालू खनन एवं परिवहन के विरुद्ध नियमित रूप से संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया जाए. उन्होंने मानसून अवधि में एनजीटी के निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करते हुए संवेदनशील बालू घाटों की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया.

डीसी ने कहा कि बीते दिनों हुसैनाबाद अंचल के एक बंद पड़े माइंस में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई थी. उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, यह सुनिश्चित किया जाए. साथ ही माइंस क्लोजर रिपोर्ट का पूर्ण रूप से अनुपालन करने को कहा.

ALSO READ: वेदांता के डीमर्जर के बाद ईएसएल स्टील लिमिटेड बनी वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड (VISL) का हिस्सा

ट्रेंच कटिंग, सीसीटीवी और रात्रि गश्ती बढ़ाने के निर्देश

बैठक में विभिन्न अंचलों एवं थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई, जब्ती, प्राथमिकी एवं ट्रेंच कटिंग की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने कहा कि जिन क्षेत्रों से कार्रवाई की रिपोर्ट शून्य प्राप्त हो रही है, वहां विशेष सतर्कता बरती जाए तथा संबंधित पदाधिकारी सक्रिय रूप से अभियान संचालित करें.

उन्होंने अवैध खनन रोकने हेतु चिन्हित स्थलों पर अतिरिक्त ट्रेंच कटिंग कराने, अस्थायी चेकनाका को सुदृढ़ करने, सीसीटीवी अधिष्ठापन एवं रात्रि गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया. साथ ही ओवरलोड वाहनों एवं बिना ई-ट्रांजिट चालान के परिवहन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. बैठक में एसपी कपिल चौधरी, जिला खनन पदाधिकारी, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *