Click Here
Click Here
Click Here

धुर्वा स्मार्ट सिटी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

रांची. धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्मार्ट सिटी के पास सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब उधर से गुजर रहे स्थानीय...

रांची. धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्मार्ट सिटी के पास सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब उधर से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ देखा. घटना धुर्वा गोलचक्कर के समीप स्मार्ट सिटी में प्रवेश करने वाले मुख्य मार्ग के पास की है.

Also Read: रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट मामला: रामगढ़ ने की बड़ी कार्रवाई, चार पुलिसकर्मी निलंबित

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह जब लोग स्मार्ट सिटी की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से लटके युवक के शव पर पड़ी. शव को देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया.

पहचान और मौत के कारणों की जांच जारी

युवक की पहचान और मौत के कारणों को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के लोगों और स्थानीय निवासियों की मदद से युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है. शुरुआती जांच में पुलिस मामले को आत्महत्या और हत्या दोनों ही दृष्टिकोण से देख रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *