Click Here
Click Here
Click Here

राज्यसभा चुनाव से पहले NDA का शक्ति प्रदर्शन, रेडिशन ब्लू में विधायकों की क्लास; कांग्रेस पर आदित्य साहू का बड़ा हमला

Ranchi: झारखंड में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए ने अपनी एकजुटता का जोरदार प्रदर्शन किया. रांची के...

Ranchi: झारखंड में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए ने अपनी एकजुटता का जोरदार प्रदर्शन किया. रांची के रेडिशन ब्लू होटल में ठहरे एनडीए विधायकों को मतदान प्रक्रिया का विशेष प्रशिक्षण दिया गया और मॉक पोल के जरिए वोटिंग की बारीकियां समझाई गईं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया.

विधायकों को मतदान प्रक्रिया की दी गई जानकारी

बैठक में नए विधायकों को राज्यसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी चूक न हो. प्रशिक्षण के दौरान एनडीए खेमे के सभी विधायक पूरी तरह उत्साहित नजर आए और समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत को लेकर भरोसे से लबरेज दिखे.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा पर होटल राजनीति का आरोप लगाने वाली कांग्रेस पहले यह बताए कि बीएनआर होटल में उसके विधायक क्या कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सार्वजनिक मंचों पर नैतिकता की बात करती है, लेकिन उसके विधायक भी होटल में डेरा डाले हुए हैं.

ALSO READ: कोडरमा में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की मौत

आदित्य साहू ने कांग्रेस पर उठाए सवाल

साहू ने दावा किया कि एनडीए के सभी विधायक पूरी तरह एकजुट हैं और परिमल नाथवानी की जीत “100 प्रतिशत तय” है. उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी खेमे के कुछ विधायक भी अंतरात्मा और राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर मतदान कर सकते हैं.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर एक और सवाल दागते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने झारखंड से बाहर के नेताओं को पोलिंग एजेंट बनाया है. उन्होंने पूछा कि क्या झारखंड कांग्रेस के स्थानीय नेताओं पर पार्टी को भरोसा नहीं है, जो यह जिम्मेदारी बाहरी नेताओं को सौंपी गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *