Ranchi: झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से एक बड़ी अधिसूचना जारी की है. बुधवार (17 जून) को जारी इस आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण और पदस्थापन कर दिया गया है. इस नए प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों के नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता और संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
अधिकारियों के नाम और उनके नवीन पदस्थापन की पूरी सूची
– अजय कुमार तिर्की को विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, रांची के पद पर नियुक्त किया गया है.
– एजाज अनवर को नगर आयुक्त, आदित्यपुर नगर निगम की कमान सौंपी गई है.
– विनोद कुमार को मेदिनीनगर नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है.
– प्रदीप कुमार को हजारीबाग नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पद पर पदस्थापित किया गया है.
– सौरभ प्रसाद को जिला पंचायत राज पदाधिकारी, गढ़वा के पद का प्रभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है.
– बिजय वर्मा को उप नगर आयुक्त, मानगो नगर निगम के पद पर भेजा गया है.
– कुमुदिनी टुडू को मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, में उप निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर कार्य करेंगी.
– ललन कुमार को मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग में उप निर्वाचन पदाधिकारी (अपने वेतनमान में) के पद पर पदस्थापित किया गया है.
– योगेन्द्र प्रसाद को नगर आयुक्त, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है.
– रविन्द्र गगराई को आयुक्त के सचिव, दक्षिणी छोटनागपुर प्रमण्डल, रांची के पद पर नियुक्त किया गया है.
– रोहित सिन्हा को आयुक्त के सचिव, पलामू प्रमण्डल, मेदिनीनगर बनाया गया है.
– रजनीश कुमार को अपर नगर आयुक्त, देवघर नगर निगम के पद पर पदस्थापित किया गया है.
यहां देखें पूरी लिस्ट
JAS Notification No.3997 dt 17-06-202
तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश
सरकार द्वारा जारी इस अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है, कि सभी संबंधित अधिकारियों का स्थानांतरण जनहित में किया गया है और यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी माना जाएगा. सभी अधिकारियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर जल्द से जल्द योगदान देने का निर्देश दिया गया है. राज्य में इस बड़े फेरबदल को स्थानीय निकायों और प्रशासनिक विभागों के कामकाज में और अधिक तेजी लाने के कदम के रूप में देखा जा रहा है.
यह भी पढ़ें: जामताड़ा: बारात आने से पहले पहुंची पुलिस, मां चंचला मंदिर में रुकवाई गई नाबालिग की शादी



