Seraikela : अवैध बालू खनन और तेज रफ्तार बालू लदे वाहनों का कहर फिर सामने आया. गुरुवार की सुबह नीमडीह थाना क्षेत्र के जानूम पलाशडीह गांव में सड़क पार कर रही महिला को बालू लदे ट्रैक्टर ने कुचल दिया. हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक महिला आमोति महतो पति स्व, निबारण महतो जानूम पलाशडीह वह सुबह सड़क पार कर रही थी, तभी तिरुलडीह की ओर से सुवर्णरेखा नदी से बालू लेकर आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
रातभर चल रहा अवैध खन
ग्रामीणों का आरोप है कि तिरुलडीह स्थित सुवर्णरेखा नदी से हर रात धड़ल्ले से अवैध बालू खन हो रहा है. बालू माफियाओं का सिंडीकेट सरकार के नियम-कानून को ठेंगा दिखाकर प्रतिदिन करोड़ों रुपये का बालू उठा रहा है. ओवरलोडेड ट्रैक्टर-ट्रक बिना परमिट और बिना सुरक्षा मानकों के गांव की सड़कों से गुजरते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं.
ग्रामीणों ने कहा,
आज एक महिला की जान चली गई. सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं. बालू माफिया और सिंडीकेट सबसे बड़ा सवाल है. प्रशासन आंख मूंदे बैठा है. प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि अवैध खन पर रोक लगाने और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के तमाम आदेश कागजों तक सीमित हैं. रात होते ही सुवर्णरेखा नदी बालू तस्करों की शरणस्थली बन जाती है. जहां मीडिया जाने से डरते है. फिलहाल जानूम पलाशडीह गांव में मातम का माहौल है और ग्रामीण अवैध बालू खन पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग कर रहे हैं.
Also Read : केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, गृह मंत्रालय ने झारखंड से मांगी सिफारिशें



