Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, गृह मंत्रालय ने झारखंड से मांगी सिफारिशें

Ranchi: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2026 के लिए प्रतिष्ठित केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक के लिए ऑनलाइन सिफारिशें मांगी की हैं. केंद्रीय...

Ranchi: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2026 के लिए प्रतिष्ठित केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक के लिए ऑनलाइन सिफारिशें मांगी की हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर झारखंड के मुख्य सचिव को लिखे पत्र के मुताबिक विभिन्न पुलिस बलों, सुरक्षा संगठनों, खुफिया विंग और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं के योग्य अधिकारियों और कर्मचारियों के नामों पर विचार किया जाएगा. यह पदक मुख्य रूप से चार क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुरक्षाकर्मियों और वैज्ञानिकों को दिया जाएगा.

इन लोगों को मिलेगा पदक

  • साहसिक और असाधारण ऑपरेशन्स के लिए.
  • जांच के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए.
  • अदम्य साहस और उत्कृष्ट खुफिया सेवा प्रदान करने के लिए.
  • फोरेंसिक के क्षेत्र में सेवारत सरकारी वैज्ञानिकों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए

आवेदन और समय-सीमा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

इंटेलिजेंस (खुफिया विभाग) को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रों के लिए सिफारिशें राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा करनी होंगी. यह पोर्टल 16 जून से खुल चुका है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है. इंटेलिजेंस क्षेत्र से जुड़ी सिफारिशें ऑनलाइन नहीं भेजी जाएंगी. इन्हें एक सीलबंद लिफाफे में सीधे ‘निदेशक, इंटेलिजेंस ब्यूरो, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली’ को भौतिक रूप से भेजा जाना अनिवार्य है.

सिफारिशें भेजते समय इन कड़े नियमों का पालन जरूरी

गृह मंत्रालय ने साफ किया है कि नाम प्रस्तावित करते समय राज्यों और संगठनों की समितियों को बेहद सतर्क रहना होगा. जिस अधिकारी का नाम पदक के लिए भेजा जा रहा है, उसके खिलाफ कोई भी न्यायिक कार्यवाही या विभागीय जांच लंबित नहीं होनी चाहिए.अनुशंसित अधिकारी को पिछले पांच वर्षों में कोई बड़ी सजा या दंड न मिला हो. किसी एक विशिष्ट ऑपरेशन के लिए अनुशंसित अधिकारी का नाम किसी अन्य पदक या क्षेत्र के लिए नहीं भेजा जाना चाहिए. सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे एकमुश्त नाम भेजें, टुकड़ों में भेजी जाने वाली सिफारिशों से बचा जाए.

ALSO READ: फोनपे वॉलेट यूजर्स के लिए नया नियम, 12 महीने तक इस्तेमाल नहीं किया तो लग सकता है ₹100 शुल्क

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *