Click Here
Click Here
Click Here

प्रकृति का मान बढ़ाएं, आओ एक पेड़ मां के नाम लगाएं अभियान के तहत SIT में वृक्षारोपण

Giridih: पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार...

Giridih: पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार के नेतृत्व में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (SIT) परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

11 फलदार पौधे लगाए गए

कार्यक्रम में संस्थान के डायरेक्टर विजय सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी मंजू सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में कॉलेज परिसर में 11 फलदार पौधे लगाए गए. इनमें आम, लीची, अमरूद और नींबू के पौधे शामिल थे.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति संतुलन एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया.

मातृत्व और प्रकृति का सम्मान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शालिनी बैसखियार ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान केवल वृक्षारोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम एक वृक्ष लगाए और उसकी देखभाल करे, तो यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक व्यापक जनआंदोलन का रूप ले सकता है.

Also Read: हजारीबाग: नक्सली लेवी और सरकारी तंत्र में कथित वसूली पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने मांगी पारदर्शिता

पहल की सराहना

डायरेक्टर विजय सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं तथा ऐसे अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं. वहीं, मंजू सिंह ने भी वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया.

21 जून तक चलेंगे कार्यक्रम

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सिंकू सिन्हा ने बताया कि आगामी 21 जून तक विभिन्न स्थानों पर इसी प्रकार के वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में संगीता बैसखियार, सोना प्रकाश, स्वर्णा, सिंकू सिन्हा, टिंकू सिन्हा, अनिल सिंह, अशोक स्वर्णकार, भुवनेश्वर मंडल, मोनिका गुप्ता, रुबी गुप्ता एवं रौशन सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने “प्रकृति का मान बढ़ाएं, आओ एक पेड़ मां के नाम लगाएं” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *