Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पानी संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, अंजुमन प्लाजा के सामने सड़क जाम, यातायात ठप

Ranchi: राजधानी में लगातार बनी हुई पानी की किल्लत के खिलाफ लोगों का गुस्सा गुरुवार को सड़क पर फूट पड़ा. मेन रोड...

Ranchi: राजधानी में लगातार बनी हुई पानी की किल्लत के खिलाफ लोगों का गुस्सा गुरुवार को सड़क पर फूट पड़ा. मेन रोड स्थित अंजुमन प्लाजा के सामने स्थानीय निवासियों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शन के कारण शहर के व्यस्त मार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि लंबे समय से इलाके में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है. बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज़ लोग सड़क पर उतरने को मजबूर हुए. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द पेयजल संकट दूर करने की मांग की.

प्रशासन स्थिति को सामान्य बनाने के प्रयास में

सड़क जाम की वजह से राहगीरों और कार्यालय जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास शुरू किया. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि क्षेत्र में नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को रोजाना पानी की समस्या से जूझना न पड़े. फिलहाल प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत जारी थी.

Also Read: दक्षिण भारत की यात्रा होगी आसान, रांची से बेंगलुरु-हैदराबाद के लिए नई ट्रेनों की तैयारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *