Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

विधायक सरयू राय दस्तावेज लीक मामला: शंभू सिंह को आरोपी बनाने की मांग, 24 जून को अगली सुनवाई

Ranchi: झारखंड के चर्चित विधायक सरयू राय से जुड़े गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है. इस...

सरयू राय
सरयू राय

Ranchi: झारखंड के चर्चित विधायक सरयू राय से जुड़े गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है. इस मामले में दस्तावेज की फोटो खींचने वाले कर्मचारी शंभू सिंह को भी आरोपी बनाने की मांग की गई है. एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में इस याचिका पर सुनवाई हुई, हालांकि सरयू राय की ओर से इस पर अभी जवाब दाखिल नहीं किया गया है. अब अदालत इस मामले पर अगली सुनवाई 24 जून को करेगी.

गवाहों के बयान से बढ़ीं मुश्किलें

अदालत में सीआरपीसी की धारा 319 के तहत याचिका दायर कर कर्मचारी शंभू सिंह को केस में आरोपी बनाने की अनुमति मांगी गई है. अभियोजन पक्ष के 4 गवाहों ने साफ तौर पर अपने बयानों में कहा है कि उन्होंने शंभू सिंह को गोपनीय दस्तावेजों की फोटो खींचते हुए देखा था. इस पूरे मामले में अभियोजन पक्ष अब तक जांच अधिकारी समेत 12 गवाहों की गवाही अदालत के सामने दर्ज करा चुका है.

क्या है पूरा विवाद?

मई 2022 में स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव ने रांची के डोरंडा थाने में विधायक सरयू राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उन पर सरकारी दस्तावेज चोरी कर उसे लीक करने का आरोप है. सरयू राय ने इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. उन्होंने तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर कोरोना काल के दौरान कोविड प्रोत्साहन राशि में भारी वित्तीय अनियमितता और घोटाले का आरोप लगाया था. राय का दावा था कि नियमों को ताक पर रखकर करीब 60 लोगों को अवैध तरीके से इस राशि का भुगतान किया गया था. फिलहाल, सबकी नजरें 24 जून को होने वाली अगली अदालती कार्रवाई पर टिकी हैं.

Also Read: पहले आरएसएस कार्यालय पर किया पेट्रोल बम से हमला, फिर थाना के हाजत से हुआ फरार, अब पुलिस के साथ मुठभेड़ में लगी गोली, देखे मास्टरमाइंड का एक्सक्लूसिव तस्वीर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *